imagesimagesimagesimages
Home >> बुद्धिज़्म >> चमार प्राचीन बौद्ध लोग

चमार प्राचीन बौद्ध लोग

Pratap Chatse

Tuesday, May 16, 2023, 12:26 PM
chamar

चमार प्राचीन बौद्ध लोग है|

बौद्ध शब्द "समनार" से चमार शब्द बना है| बौद्ध भिक्खुओं को समन या समनार कहा जाता था| समनार शब्द आगे चलकर समार, चमार बना (समनार- समार- चमार)|

सातवीं सदी में दक्षिण भारत के हिंसक शैव संत नायनमार घृणा से बौद्धों और जैनों को समनार (samanar) कहते थे क्योंकि वे श्रमण (saman) थे| इसी घृणास्पद शब्द समनार से चमार शब्द बना है, जिसके कारण लोग चमार समुदाय की घृणा करते थे| (Poems to Siva, Peterson, part II, Chapter 3)

लेकिन चमार शब्द का मूल शब्द समन (श्रमण) यह अत्यंत आदर्श और सम्मानजनक शब्द है| इसलिए, 7 वी सदीं के दुष्ट शैव संत नायनमार के बहकावे में न आकर लोगों ने चमार शब्द का वास्तविक बौद्ध शब्द श्रमण समझना चाहिए|

बौद्ध श्रमण लोगों को घृणा अभियान के तहत चमार कहा जाता था| इसलिए, चमार समुदाय वास्तव में प्राचीन बौद्ध है और खासकर श्रमण परंपरा का वाहक है|

-डॉ. प्रताप चाटसे, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क





Tags : word Buddhist Chamar