पंचमढ़ी Rajendra Prasad Singh Monday, July 31, 2023, 10:21 AM पंचमढ़ी - छोटे मठ को मढ़ी कहा जाता है। चूँकि यहाँ पाँच बौद्ध मठ गुफाओं के रूप में बने हैं। सो इसका नाम पंचमढ़ी है। पंचमढ़ी नाम पाँच पांडवों के कारण नहीं बल्कि पाँच बौद्ध गुफाओं के कारण पड़ा है। ये बौद्ध गुफाएँ बेहद खूबसूरत हैं। गुफाओं के ऊपर बौद्ध स्तूप बना हुआ है। धम्म लिपि में लिखे अभिलेख हैं। एक जगह बुद्ध से संबंधित भगवतेन लिखा है। बुद्ध की मूर्ति भी मिली है। सतपुड़ा की रानी पंचमढ़ी की खोज बौद्ध भिक्खु ही कर सकते थे - बेहद सुरम्य, बेहद शांत और वो ऊँचाई कि कोलाहल दूर रहे। ( मढ और मढी मूल रूप से प्राकृत के शब्द हैं। मढ को मठ और मढी को हिंदी में मठिया बोलते हैं। मढ और मढी भिक्खुओं के क्रमशः बड़े और छोटे आश्रम थे। इसलिए जिन प्राचीन स्थानों के नाम में मढ और मढी हैं, वे बौद्ध आश्रमों के सूचक हैं। ) - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह Tags : inscriptions Buddhist stupa beautiful Buddhist caves